एचपी की नई क्रोमबुक 14 सीरीज इन फीचर्स के साथ लॉन्च
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
एचपी ने भारत में नई क्रोमबुक 14 सीरीज लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 23,990 रुपए है। नई क्रोमबुक इंटेल अपोलो लेक डुअल कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 14-इंच HD अल्ट्रा-ब्राइट टचस्क्रीन, लोकल लेंग्वेज सपोर्ट और कई एंड्रॉयड ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 64GB SSD स्टोरेज के साथ 100GB का गूगल क्लाउड स्टोरेज दिया भी है। यूजर अपने डेटा को क्लाउड पर भी स्टोर कर सकते हैं।