बाराबंकी: जहरीली शराब पीने से एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 12 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेके वाले नकली शराब बेच रहे हैं। अवैध फैक्ट्री में बनने वाली शराब जहरीली है। कुछ समय पहले सहारनपुर, रुड़की और कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से 98 लोगों की मौत हुई। सहारनपुर के 64, रुड़की में 26 और कुशीनगर में 8 लोगों की मौत हुई।
