भड़के पति ने पाकिस्तानी सीरियल देख रही पत्नी का अंगूठा काटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र के पुणे में एक 40 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि वो मोबाइल पर पाकिस्तानी टीवी सीरियल देखती थी। जो उसके पति को पसंद नहीं था। आरोपी के हमले में उसकी पत्नी के दाएं हाथ का अंगूठा कटकर अलग हो गया। आरोपी के मुताबिक उसकी पत्नी उसे नजरअंदाज कर अपने पाकिस्तानी शो को अधिक महत्व दे रही थी, जिसके चलते ये सब हुआ।
