यूपी में पत्नी के चुइंगम खाने से इनकार करने पर पति ने दिया तीन तलाक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कानून बनाए जाने के बावजूद देश में तीन तलाक के मामलें रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में तीन तलाक का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, जिला दीवानी अदालत में पेशी पर आए युवक ने पत्नी के चुइंगम खाने से मना करने पर उसे तीन बार तलाक कह दिया। इस पर महिला ने पति के खिलाफ वजीरंगज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।