x

HWC 2018: ए आर रहमान ने शाहरुख के साथ मिलकर लॉन्च किया 'Jai Hind India'

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: YouTube

हॉकी वर्ल्ड कप का आफिशियल ऐंथम 'जय हिंद इंडिया' का वीडियो रिलीज हुआ। एआर रहमान की आवाज में जारी इस वीडियो में शाहरुख खान के साथ हॉकी के खिलाड़ी भी दिख रहे हैं। ऐंथम में ओडिशा की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिल रही है। ऐंथम को मशहूर गीतकार गुलजार ने लिखा है। 4 मिनट 36 सेकंड के इस वीडियो के बोल हैं, ‘जय हिंद हिंद .. जय इंडिया, माथे पर विजय की बिंदिया.. ए आर रहमान के संगीत से सजे इस गाने की सोशल साइट्स पर काफी तारीफ हो रही है।