हैदराबाद: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2 गिरफ्तार, ड्रिलिंग मशीन में छुपाया था सोना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने सोने की तस्करी कर रहे दो लोगों को दबोचा है। पहले पकड़े गए व्यक्ति के पास से 4 सोने के बिस्किट बरामद हुए। इनमें 2 बिस्किटों का वजन 250-250 ग्राम बताया गया, तो वहीं बाकी के 2 बिस्किटों का वजन प्रत्येक 50 ग्राम था। गौरतलब है कि ये सोने के बिस्किट ड्रिलिंग मशीन में छुपाए गए थे।
