हैदराबाद: दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: IndiaGlitz
हैदराबाद में बुधवार को दिनदिहाड़े बीच सड़क पर एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। जिस वक्त ये वारदात हुई, उस वक्त वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने इस घटना को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। बता दें कि मृतक रमेश पर हमलावरों में से एक शख्स के रिश्तेदार की हत्या का आरोप लगा था। जिसके चलते उस वक्त वो इसी केस की सुनवाई के सिलसिले में कोर्ट से लौट रहा था। फिलहाल पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।
