हैदराबाद: मेट्रो स्टेशन की छत का टुकड़ा महिला के सिर पर गिरा, मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
हैदराबाद मेट्रो स्टेशन के अंदर छत का एक टुकड़ा एक महिला के ऊपर गिरा, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हुई और बाद में उसकी मौत हो गई। हादसा अमीरपेट मेट्रो स्टेशन में हुआ। टुकड़ा 9 मीटर की ऊंचाई से महिला के सिर पर गिरा। महिला की पहचान हैदराबाद के केपीएचबी निवासी 24 वर्षीय मोनिका के रूप में हुई। उसका पति एक TCS कर्मचारी है, जबकि मृतका एक गृहिणी थी।
