IAF ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, बॉर्डर पर लगा रहा था चक्कर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान के हिंदूमलकोट बॉर्डर के पास आज पाकिस्तान ने सैन्य निगरानी के लिए ड्रोन उड़ाया था। जिसे भारतीय वायुसेना द्वारा शूट डाउन किया गया। हालांकि वायुसेना ने इसकी पुष्टि नहीं की। दूसरी तरफ गांववालों के मुताबिक रात 10 बजे थोड़ी फायरिंग हुई, जिसके बाद रात 12 बजे भी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सुबह 5 बजे शुरू हुई फायरिंग करीब पौने घंटे तक चली और लोगों ने आसमान में आग के गोले गिरते देखे।
