भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान पर बरसाए बम, पुलवामा हमले का लिया बदला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलवामा हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार तड़के 3.30 बजे मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने LoC के पार PoK में घुसकर हमला किया। बता दें 12 मिराज विमानों ने 1000 किलो बम बरसाए। इसमें कई आतंकी कैंप तबाह हुए हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक बुलाई। वहीं, भारतीय वायुसेना के हवाई हमले के बाद पाक विदेश मंत्रालय ने आपात बैठक बुलाई है।
