विजय गोखले ने बताया कैसे और कब हुई सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट 2 ?
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। अब इस पर विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि हमले में बड़ी संख्या में जैश के आतंकी, ट्रेनर्स और सीनियर कमांडर मारे गए हैं। इस कैंप को जैश चीफ मसूद अजहर का साला मौलाना यूसुफ अजहर चला रहा था। कल रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें जैश ए मोहम्मद के कई आतंकी और जिहादी मारे गए हैं।
