नया रिकॉर्ड: ICC CWC 2019 में रनों का अंबार, 2 टीमें एक ही मैच में 700 के पार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
CWC-2019 के 26वें मैच में इतने रन बने कि वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दोनों टीमों ने मिलकर 700 से ज्यादा रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 381/5 बनाए तो बांग्लादेश ने 333/8 रन बना डाले। इस तरह ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश मैच में कुल 714 रन बने। इससे पहले ये रिकॉर्ड 688 रनों का था। तब CWC-2015 में ऑस्ट्रेलिया ने 376/9 रन बनाए थे और श्रीलंका 312 रन बनाकर ऑल आउट हुई थी।
