x

ICC ने जारी की ODI Rankings, विराट टॉप बल्लेबाज तो बुमराह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: ICC

ICC ने हालिया ODI रैंकिंग जारी कर दी है। जिसमें भारत नंबर दो पर है, जबकि इंग्लैंड नंबर 1 है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले और रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर कायम हैं। टॉप 10 में शिखर धवन चार स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं गेंदबाजी में भारत के जसप्रीत बुमराह टॉप पर हैं। वो अपने करियर की बेस्ट रेटिंग अंक 841 पर हैं। वहीं दूसरी तरफ टॉप 10 गेंदबाजों में यजुवेंद्र चहल भी मौजूद हैं।