ICC ने तत्काल प्रभाव से जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को किया निलंबित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ICC ने जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। ICC ने सालाना बैठक में ये फैसला लिया। बकौल ICC जिम्बाब्वे लोकतांत्रिक तरीके से निष्पक्ष चुनाव कराने और सरकारी दखलअंदाजी खत्म कराने में नाकाम रहा। अब ICC फंडिंग जिम्बाब्वे को नहीं मिलेगी और जिम्बाब्वे ICC इवेंट्स में हिस्सा नहीं ले सकेगी। अब अक्टूबर में पुरुषों के टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में जिम्बाब्वे की भागीदारी पर संकट मंडराने लगा है।
