x

ICC ने जारी किया महिला और पुरुष T20 World Cup 2020 कप का शेड्यूल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: ICC

ICC ने आज ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ICC T20 World Cup 2020 का शेड्यूल जारी कर दिया है। गौरतलब है कि ICC ने महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट टीमों के लिए शेड्यूल जारी किया है। बता दें दोनों वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में ही खेले जाएंगें। 23 मैचों के Womens T20 World Cup 21 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा। इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। जबकि 45 मैचों के Mens T20 World Cup 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेला जाएगा। इसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी।