टीवी अंपायरों को Front Foot No Ball पर फैसला लेने का अधिकार देगी ICC
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ICC
आईसीसी टीवी अंपायरों को फ्रंटफुट नो बॉल पर फैसला लेने का अधिकार देगी। ये नियम सीमित ओवर के प्रारूप में अभी ट्रायल के तौर पर लागू होगा। आईसीसी ये तय करेगी कि अगले 6 महीनों में कौन-कौन सी सीरीज में वो इस ट्रायल को लागू करेगी। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 2016 में हुई वनडे सीरीज में ये ट्रायल किया गया था, लेकिन इसबार ये बड़े स्तर पर लागू होगा।
