x

ICC World Cup 2019 की Trophy आई भारत, ऐसे कर सकेंगे इस Trophy का दीदार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Cricketnmore

ICC वर्ल्ड कप 2019 की ट्रॉफी भारत आ गई है। इस ट्रॉफी को पूरी दुनिया में घुमाया जा रहा है और भारत में आने से पहले ये 7 देशों का भ्रमण कर चुकी है। भारत इसका 8वां पड़ाव है। अगर आप भी इस ट्रॉफी का दीदार करना चाहते हैं, तो बता दें भारत में इस ट्रॉफी को 23 दिनों में कुल नौ शहरों में ले जाया जाएगा। जहां पर जाकर क्रिकेट प्रेमी इस ट्रॉफी का दीदार कर सकेंगे। बता दें इस ट्रॉफी को महानगरों के अलावा कई छोटे शहरों में भी घुमाया जाएगा।