ICICI-Videocon Case: चंदा कोचर, पति और Videocon के MD के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
CBI ने ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। जिसके चलते वो बिना बताए विदेश नहीं जा पाएंगी। CBI ने पिछले महीने चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन के MD वेणुगोपाल धूत के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए दफ्तरों और दीपक कोचर के ठिकानों पर छापेमारी की थी। Videocon को ICICI बैंक की ओर से 2012 में दिए गए लोन और और उसके न्यूपावर रिन्यूएबल्स के साथ लेन-देन से जुड़े मामले में CBI कार्रवाई कर रही है।
