हे राम! नींबू शरबत के बाद अब इडली भी टॉयलेट के गंदे पानी से, Video वायरल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Social Media
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आप बाहर की चाट-पकौड़ी खाने से तौबा कर लेंगे. दरअसल मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर इडली बनाने वाले दुकानदार द्वारा टॉयलेट का पानी इस्तेमाल करने का मामला समाने आया है. वीडियो में साफ देख सकते हैं कि वेंडर इडली की चटनी बनाने में टॉयलेट का पानी डाल रहा है. वहीं वीडियो सामने आने पर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने जांच शुरू कर दी है.
