अफगानिस्तान: काबुल में IED Blast, 10 लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान में एक IED बम ब्लास्ट की खबर है। काबुल के PD2 में आज सुबह हज और धार्मिक मामलों के मंत्रालय के कर्मचारियों की एक बस को निशाना बनाकर ये धमाका किया गया। इस घमाके में करीब 10 लोगों के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। कई घायलों की हालत गंभीर है।
