तीसरे टी-20 मैच में रोहित ने बनाए 69 रन तो बन जाएगा ये 'महारिकॉर्ड'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने दूसरे टी20 मैच में सेंचुरी ठोकी थी। जहां उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब तक उनकी 4 सेंचुरी हैं। वहीं अब 11 नवंबर को होने अगले मैच में अगर रोहित 69 रन बना लेते हैं, तो उनके नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हो जाएगा। मौजूदा समय में ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ही बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के नाम दर्ज है।
