‘मेक-इन-इंडिया’ के जरिए दुनिया के सबसे बड़े Ecosystem से जुड़े भारत- US
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए भारतीय वायुसेना 114 लड़ाकू विमान खरीदने जा रही है। करीब 18 अरब डॉलर की लागत वाले इन विमानों के निर्माण और आपूर्ति के लिए कई कंपनियां काम कर रही हैं। जिनमें शामिल दिग्गज अमेरिका विमान निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन के मुताबिक F-21 लड़ाकू विमान की पेशकश में ‘मेक-इन-इंडिया’ के लिए मजबूत जगह है। भारत अगर इससे जुड़ा तो वो लड़ाकू विमान बनाने के सबसे बड़े Ecosystem से जुड़ जाएगा।
