आईआईटी कानपुर में प्रोफेसर पर लगा विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, होगी जांच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईआईटी कानपुर में एक विदेशी छात्रा ने एक सीनियर प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए आईआईटी वूमेन सेल में शिकायत दर्ज कराई और अपने दूतावास को इसकी जानकारी दी। आईआईटी प्रशासन ने मामले की गोपनीय जांच के आदेश दिए। छात्रा फॉरेन एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत वहां पढ़ने के लिए आई है। छात्रा ने हफ्तेभर पहले ही मामले की शिकायत आईआईटी प्रशासन और अपने देश के दूतावास से की थी।
