IL&FS के पूर्व निदेशकों के मुंबई, दिल्ली स्थित ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
ED आज IL&FS कंपनी के खिलाफ दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम में करीब 6 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी कंपनी के पूर्व निदेशक और कर्मचारियों के ठिकानों पर हो रही है। गौरतलब है कि कंपनी के पूर्व CEO और MD रमेश बाबा और निदेशक रवि पारसार्थी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है क्योंकि पिछले सितंबर में कंपनी अपने कर्जदाता का कर्ज नहीं चुका पाई थी। इसके बाद कंपनी पर 91,000 करोड़ का कर्ज चढ़ गया। आज ED ने इसकी FIR दर्ज कर छापेमारी शुरू की।
