IMF और World Bank ने China के कर्ज को लेकर सावधानी बरतने का आग्रह किया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
IMF और वर्ल्ड बैंक ने तमाम देशों से कर्ज की शर्तों को लेकर ज्यादा पारदर्शिता बरतने और कर्ज पर बहुत ज्यादा निर्भरता को लेकर आगाह किया है। चीन के कर्ज के विकासशील राष्ट्रों पर बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर दोनों संस्थाओं ने कहा- कर्ज का बढ़ता बोझ और चिंताजनक हालात मुसीबत का कारण बन सकते हैं। वर्ल्ड बैंक ने बताया- 17 अफ्रीकी देश कर्ज संकट में फंसे हैं और ऐसे देशों की संख्या बढ़ रही है।
