16 दिन में दूसरी बार बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी, Communication Items हो सकते हैं महंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: khabar.ndtv.com
केंद्र सरकार ने 16 दिन में दूसरी बार इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने टेलीकॉम उपकरणों सहित 15 उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है। टेलीकॉम उपकरणों में बेस स्टेशन और डिजिटल लाइन प्रणाली सहित चुनिंदा संचार उपकरणों पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया। आपको बता दें कि 26 सितम्बर के बाद ये दूसरी बार है, जब सरकार ने इम्पोर्ट ड्यूटी में इजाफा किया है। 26 सितम्बर को 19 आइटम्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई थी।
