इमरान ताहिर के नाम अनोखा रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में पहला ओवर फेंकने वाले पहले स्पिनर बने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने विश्व कप के पहले मैच के पहले ही ओवर में गेंदबाजी कर नया रिकॉर्ड बनाया। वो वर्ल्ड कप के किसी भी सीजन में पहली गेंद फेंकने वाले पहले स्पिनर बने। इससे पहले के सभी 11 संस्करणों में गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत तेज गेंदबाज करते रहे हैं। मैच में ताहिर ने दूसरी ही गेंद पर ओपनर जॉनी बेयरस्टो को शून्य पर आउट किया था।
