छत्तीसगढ़ मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली, मौके से किए गए सामान बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा पर डेरा जमाए नक्सलियों से आज पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें नक्सली मौके से भाग गए, लेकिन पुलिस ने बड़ी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किए हैं। बता दें जब सुरक्षाबलों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया, तब गोंदिया राजनांदगांव बालाघाट डिविजन में 40 से 45 नक्सली बैठक कर रहे थे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने 40वीं बटालियन के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मौके से IED किताबें, डायरियां, बैग, दवाएं और राशन बरामद किए गए हैं।
