जमाल खशोगी हत्याकांड: फ्रांस ने लगाए 18 सऊदी नागरिकों पर बैन, नहीं कर सकेंगे देश में प्रवेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फ्रांस ने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में शामिल रहे 18 सऊदी नागरिकों पर कई बैन लगाए हैं। जिसके चलते ये 18 सऊदी नागरिक फ्रांस में यात्रा भी नहीं कर सकेंगे। हालांकि, फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने इन 18 लोगों के नाम नहीं बताए हैं। फ्रांस ने ये फैसला अपने यूरोपीय पार्टनर जर्मनी के उस फैसले के बाद लिया है, जिसमें जर्मनी ने भी सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए 18 सऊदी नागरिकों पर बैन लगाए हैं।
