राजस्थान: डिलिवरी के वक्त डॉक्टरों की लापरवाही, 2 टुकड़े हुआ नवजात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान के रामगढ़ में सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। जहां डिलिवरी के दौरान डॉक्टरों ने बच्चे के पैर इतनी जोर से खींचे कि उसका धड़ बाहर आ गया और सिर कोख में रह गया। डॉक्टरों ने महिला और परिजनों से ये बात छिपाए रखी और जैसलमेर रेफर कर दिया। जहां से जोधपुर रैफर होने के बाद वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर नवजात का सिर निकाला तो सब हैरान रह गए। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
