घाटी के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भारतीय जवानों द्वारा आतंकियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी तीन से चार की संख्या में हो सकते हैं। भारतीय जवानों ने स्थानीय लोगों से घर के ही अंदर रहने की अपील की है। गौरतलब है कि घाटी में आतंकियों द्वारा लगातार माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
