POK में LOC के पास फिर एक्टिव हुए आतंकी समूह, सर्जिकल स्ट्राइक का असर हुआ बेअसर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूह POK में LOC के पास अपने 8 नए ठिकानों को मजबूत बनाने में लगा है। साथ ही 250 आतंकी POK में अपने 27 लांचिंग ठिकानों से जम्मू कश्मीर में बड़ा हमला करने की तैयारी में हैं। उनमें से 8 लांचिंग पैड लीपा घाटी में स्थित हैं। इनमें से एक वो ठिकाना है, जिसे सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया था। बता दें कि कश्मीर के उरी में आतंकी हमलों के बाद सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था।
