ईशा की प्री-वेडिंग सेरेमनी में खेल-मनोरंजन जगत का जनसैलाब, 12 दिसंबर को होगी शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter/@Republic
रिलायंस जियो की सर्वेसर्वा ईशा अंबानी और दिल्ली के प्रतिष्ठित व्यवसायी आनंद पीरामल 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की प्री वेडिंग सेरेमनी के लिए सचिन-अंजलि, प्रियंका-निक, साधी धोनी, विद्या-सिद्धार्थ, जॉन अब्राहम-प्रिया रुंचल, जावेद जाफरी ईशा अंबानी समेत कई खिलाड़ी और बॉलीवुड सितारे राजस्थान के उदयपुर पहुंच रहे हैं। सलमान, करण जौहर, अक्षय व अनिल आज पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर सिंगर बियोंसे नोल्स का ट्रूप भी दिखा।
