ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 231 रन का टारगेट, चहल ने MCG पर चटकाए रिकॉर्ड 6 विकेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच आज मेलबर्न में खेला जा रहा है। जहां भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और ऑस्ट्रेलिया 48.4 ओवरों में 230 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हैंडसकॉम्ब ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। जबकि भारत की तरफ से यजुवेंद्र चहल ने सर्वाधिक 42 रन खर्चकर 6 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। फिलहाल भारतीय टीम को जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य दिया गया है। जबकि सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।
