दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत मजबूत, डेब्युटेंट रहकीम ने पुजारा का विकेट लिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मयंक अग्रवाल के 55 रन और विराट कोहली के 76 रनों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत की। पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 5 विकेट गंवाकर 264 रन बनाए। ऋषभ पंत 27 रन और हनुमा विहारी 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवॉल ने इंटरनैशनल टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर चेतेश्वर पुजारा के रुप में पहला विकेट लिया।
