रूस की मदद से भारत बनाएगा 2 युद्धपोत, 50 करोड़ डॉलर की हुई डील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
S-400 सिस्टम के बाद भारत-रूस के बीच एक और बड़ी डील हुई है। रूस की मदद से भारतीय सेना के लिए गोवा में दो युद्धपोत का निर्माण होगा। बीते रोज भारत और रूस ने टेक्नॉलजी ट्रांसफर मॉडल के तहत 50 करोड़ डॉलर की डील पर हस्ताक्षर किए। रक्षा सहयोग के तहत सरकार से सरकार के बीच ये समझौता हुआ है। इस प्रॉजेक्ट के लिए भारत की डिफेंस PSU गोवा शिपयार्ड लिमिटेड और रूस की प्रमुख सरकारी कंपनी रोसोबोरोनेक्सपोर्ट के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
