x

सैफ अंडर-15 टूर्नामेंट में भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराया

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

हिमांशु जांगड़ा की शानदार हैट्रिक के दम पर भारत ने सैफ अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट में श्रीलंका को 5-0 से हराया। जांगड़ा के अलावा महेसन सिंह और शुभो पाल ने गोल किया। इस मैच के लिए कोच बिबियानो फर्नांडिस ने दो बदलाव किए थे जिसमें श्रीदार्थ की जगह जांगड़ा और शिवाजीत सिंह की जगह सात्विक शर्मा को मैदान पर उतारा गया। भारतीय टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।