IndVSAus: 150 टेस्ट जीतने वाला 5वां देश बना भारत, एशिया में पहला देश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत रविवार को मेलबर्न में तीसरे क्रिकेट टेस्ट के 5वें और अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150 या इससे अधिक जीत दर्ज करने वाला दुनिया का पांचवां और एशिया का पहला देश बना। भारत ने अपने 532वें टेस्ट में 150वीं जीत दर्ज की। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया (384), इंग्लैंड (364), वेस्टइंडीज (171) और साउथ अफ्रीका (162) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की यह टेस्ट क्रिकेट में 222वीं हार है।
