तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत ने कनाडा को हराया, किया ओलंपिक के लिए क्वालिफाई
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
नीदरलैंड में आयोजित तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टूर्नामेंट में तरुणदीप राय, प्रवीण जाधव और अतानु दास की भारतीय पुरुष टीम ने कनाडा को 5-3 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की। वहीं इसी टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम को बेलारूस के हाथों 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।