जापान को हराकर एफआईएच सीरीज के फाइनल में पहुंचा भारत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
जापान को 7-2 से हराकर भारत एफआईएच हाकी सीरिज फाइनल्स के फाइनल में पहुंच गया है। इसी के साथ भारत ने ओलंपिक क्वालीफायर में भी जगह पक्की कर ली। फाइनल में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा और जापान तीसरे स्थान के लिए अमेरिका के खिलाफ खेलेगा। मैच में भारत के लिए रमनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार, हार्दिक सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने गोल किए।