हैदराबाद में होगा 11वां इंडिया गेम डेवलपर्स कांफ्रेंस, देशभर की गेमिंग कंपनियां लेंगी हिस्सा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Google
दो दिवसीय इंडिया गेम डेवलपर्स कांफ्रेंस का 11वां संस्करण 22 नवंबर से हैदराबाद में होगा। जिसमें भारतीय डिजिटल मनोरंजन उद्योग में कार्यों और सामग्रियों में आविष्कार पर चर्चा की जाएगी। 3,000 से ज्यादा उद्योग पेशेवर और 200 उद्योग विशेषज्ञ वक्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही 10 महत्वपूर्ण इवेंट्स, 200 एक्सपो स्टॉल्स, 25 पब्लिशर्स और 25 इन्वेस्टर्स कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। देशभर की गेमिंग कंपनियां कार्यक्रम में भाग लेंगी।
