x

भारत ने रखा, राष्ट्रमंडल खेल-2022 के बहिष्कार का प्रस्ताव

Gaurav Kumar

News Editor
Image Credit: Shortpedia

एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए भारतीय ओलिंपिक संघ ने निशानेबाजी को बाहर किए जाने को लेकर 2022 बर्मिंगम राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार का प्रस्ताव रखा और सरकार से मंजूरी मांगी है। खेल मंत्री किरण रिजिजू को लिखे पत्र में IOA अध्यक्ष बत्रा ने इस प्रस्ताव पर बातचीत के लिए उनसे मुलाकात का समय मांगा है। खिलाड़ियों का कहना है कि भारत के प्रति अच्छी भावना न होने के चलते निशानेबाजी को बाहर किया गया है।