Youtube पर फर्जी और झूठे वीडियो डालने में भारतीय नंबर 1
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Youtube पर फर्जी और अनुचित सामग्री डालने में भारतीय लगातार दूसरी बार टॉप पर हैं। भारत इस मामले में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और ब्राजील से भी आगे है। अप्रैल-जून 2019 में 1.08 करोड़ वीडियो Youtube पर डाले गए। जिसमें सबसे अधिक फर्जी वीडियो भारत से पोस्ट हुए। इसके बाद अमेरिका, ब्राजील, इंडोनेशिया, मैक्सिको और ब्रिटेन में फर्जी वीडियो डाले गए। इससे पहले जनवरी-मार्च 2019 में भी भारत टॉप पर था।
