आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर भिडेंगी भारत-पाक क्रिकेट टीम, इमरान जा सकते हैं दुबई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
दुबई में खेले जा रहे एशिया कप में आज सबसे बड़ा मुकाबला है। भारत और पाकिस्तान की टीम आमने सामने होगी। ये मुकाबला आज शाम 5 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पाकिस्तान ग्रुप ए में हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान भी मैच देखने जा सकते हैं। पाक पीएम इमरान खान इन दिनों दुबई और सऊदी अरब की यात्रा पर हैं। इमरान खान पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं और फिलहाल वो PCB के संरक्षक प्रमुख भी हैं।
