भारत ने कहा - हमारा एक पायलट गायब, पाक बोला- उसकी गिरफ्त में 2 पायलट !
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
विदेश सचिव की जगह ब्रिफिंग पर आए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि भारत की एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने एक्शन लिया। भारत ने पाकिस्तान के एक्शन का कड़ा जवाब दिया और उनके लड़ाकू विमान को मार गिराया। हालांकि, इस कार्रवाई में भारत का एक मिग विमान ध्वस्त हो गया है और एक भारतीय पायलट लापता हो गया। जबकि पाकिस्तान की माने तो उसने भारत के 2 विमानों को मार गिराया है और 1 नहीं बल्कि 2 पायलट को गिरफ्तार किया है।
