ईरान के चाबहार बंदरगाह का नियंत्रण अब भारत के हाथ, होंगे कई फायदे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईरान के रणनीतिक महत्व वाले चाबहार बंदरगाह के कामकाज का नियंत्रण भारत के हाथ में आ गया है। पहली बार किसी विदेशी बंदरगाह को संचालित करने की जिम्मेदारी भारत ने संभाली है। ये बंदरगाह ईरान में समुद्र के दक्षिणी तट पर स्थित है, जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के काफी करीब है। इससे भारत की मध्य-पूर्व देशों से भी दूरी बहुत कम होगी। बीते दिन ये जानकारी जहाजरानी मंत्रालय ने एक बयान में दी। इससे भारत ने सहयोग के नए काल में प्रवेश किया है।
