बारिश के चलते भारत-ऑस्ट्रेलिया का दूसरा T-20 रद्द, 25 नवंबर को सीरीज का अंतिम मैच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Indian Express
बारिश के कारण भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की सीरीज का दूसरा T-20 मैच रद्द हो गया। भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 132 रन का स्कोर खड़ा किया, तभी बारिश आ गई। 3 बार टारगेट बदलने के बाद भी जब बारिश नहीं रुकी तो अंपायर्स और रेफरी ने मैच रद्द करने का फैसला किया। भारत के लिए खलील-भुवनेश्वर ने 2-2 और बुमराह, कुलदीप, क्रुणाल ने 1-1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।
