भारत ने किया वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, 3- 0 से जीती टी- 20 सीरीज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारत ने कल गुयाना में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से मात देकर सीरीज 3- 0 से जीत ली। ये मैच हारते ही वेस्टइंडीज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टी- 20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बनी। मौजूदा टी- 20 वर्ल्ड चैम्पियन वेस्टइंडीज 58 मैच हारकर सर्वाधिक मैच हारने के मामले में नंबर 1 है। जबकि भारतीय टीम को अबतक 41 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
