वेस्टइंडीज 104 पर ढ़ेर, मैदान में उतरे भारतीय शेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nai Dunia
भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर गुरुवार को पांचवे वनडे में वेस्टइंडीज की पारी को सस्ते में समेटा। वेस्टइंडीज की पारी 31.5 ओवरों में 104 रनों पर सिमट गई। रवींद्र जडेजा ने 34 रनों पर 4 विकेट लिए। जबकि वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जडेजा के अलावा बुमराह ने 11 रन देकर 11 विकेट झटके और अहमद ने 29 रन देकर 2 विकेट गिराए। फिलहाल भारतीय खेमे की तरफ से बल्लेबाजी के लिए रोहित और धवन क्रीज पर हैं।
