बुमराह ने तोड़ा मोहम्मद शमी- वेंकटेश प्रसाद का ये टेस्ट रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सबसे कम मैचों में 50 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले तेज भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने डेरेन ब्रावो को पगबाधा आउट करके अपना 50वां विकेट लिया। ऐसा करके उन्होंने वेंकटेश प्रसाद और मोहम्मद शमी के पिछले रेकार्ड को तोड़ दिया है। वहीं सबसे कम मैचों में 50 विकेट लेने वाले भारतीय का रेकार्ड अब भी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम पर है।
